कोडरमा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो कारों को मारी टक्कर, 7 लोग घायल

Koderma Accident News: कोडरमा थाना क्षेत्र में शनिवार रात यानी 28 मार्च को तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला. तेज स्पीड से आ रही ट्रक ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार को नुकसान पहुंचा और कार में सवार सात लोग घायल हो गए. 

By Sweta Vaidya | March 29, 2026 12:23 PM

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Koderma Accident News: झारखंड के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवा माइल घाटी में शनिवार रात यानी 28 मार्च को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. 

कैसे हुई घटना 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों कारें नवादा से कोडरमा की ओर आ रही थीं. इसी दौरान उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं. कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना के बाद कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. घायलों की पहचान नालंदा निवासी 35 वर्षीय संजय पासवान, 8 वर्षीय आराध्या कुमारी, 10 वर्षीय अभिराज कुमार, 18 वर्षीय प्रिंस कुमार, रांची निवासी 31 वर्षीय चंदन कुमार, नवादा निवासी 45 वर्षीय जनक देवी और 40 वर्षीय शिवांति देवी के रूप में हुई है. 

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार 

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक समेत घटनास्थल से फरार हो गया. 

Also Read: गुमला में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, पुलिस ने बचाई जान

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में हाथियों का ‘आतंक’: दहशत में ग्रामीण और वन विभाग के पास टॉर्च तक नहीं

Also Read: झारखंड BJP में ‘कोल्हान’ का पावर शो, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष, देखें आदित्य साहू की टीम में कौन-कौन