[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा में घूसखोर लाइनमैन पर ACB का हंटर, 5 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

कोडरमा में घूसखोर लाइनमैन पर ACB का हंटर, 5 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

0
कोडरमा में घूसखोर लाइनमैन पर ACB का हंटर, 5 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
एसीबी के साथ गिरफ्तार लाइनमैन

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

कोडरमा : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी की विशेष जांच टीम ने जाल बिछाकर बिजली विभाग के एक लाइनमैन को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया. इस औचक कार्रवाई से झुमरी तिलैया बिजली सब-डिवीजन और सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है.

पीड़ित राजू कुमार यादव चलाते थे ईट प्लांट

जानकारी के मुताबिक आरोपी लेखापाल सुनील कुमार आईसीआईसीआई बैंक के पीछे झुमरीतिलैया का एक व्यक्ति से विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर चाय दुकान के पास रिश्वत ले रहा था. इस दौरान पहले से जाल बिछाकर तैयार एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा. एसीबी अधिकारियों के अनुसार चौधरीडीह सपही डोमचांच निवासी राजू कुमार यादव पिता बासुदेव यादव पहले निरू पडाही के पास ईट प्लांट चलाते थे. इसके लिए उन्होंने 10 अक्टूबर 2023 को नेरपुर स्थित विद्युत कार्यालय डोमचांच से विद्युत कनेक्शन लिया था. ईंट प्लांट का काम बंद हो जाने के कारण उक्त बिजली कनेक्शन बंद करवाने एवं बकाया बिल को पहले जमा किये गये सिक्यूरिटी मनी से काटने को लेकर इन्होंने 9 जुलाई 2025 को कार्यपालक अभियंता कार्यालय विद्युत आपूर्ति प्रमंडल झुमरीतिलैया में आवेदन दिया.

Also Read: ममता शर्मसार: चलती ट्रेन से मां ने दुधमुंही बच्ची को नीचे फेंका, सरायकेला-खरसावां ट्रैक पर मिला शव

सिक्योरिटी मनी रिफंड करने को लेकर किया था 15 हजार की डिमांड

कार्यपालक अभियंता के पास जमा आवेदन को विद्युत कार्यालय डोमचांच के जेई के पास भेजा गया. इसके आलोक में विद्युत कार्यालय डोमचांच के जेई के द्वारा उक्त बिजली कनेक्शन बंद करके फिर आवेदन को कार्यपालक अभियंता कार्यालय को भेजा गया. सिक्युरिटी मनी रिफंड करने के लिए जब राजू यादव लेखापाल सुनील से मिला तो बोला गया कि सिक्योरिटी मनी रिफंड करने के लिए प्रतिवेदन रांची भेजना पड़ता है. अगर सिक्योरिटी मनी रिफंड लेना है तो प्रतिवेदन रांची भेजने के लिए 15 हजार रुपये देना होगा. पीड़ित रिश्चत देना नहीं चाहते थे, ऐसे में उन्होंने एसीबी से संपर्क किया. जांच में रिश्वत मांगने का आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड संख्या 4/26 दर्ज किया गया. इसके बाद एक टीम गठित कर गुरुवार को आरोपी लेखापाल सुनील कुमार को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया. बताया जाता है कि आरोपी सुनील कुमार विद्युत विभाग में बिल सुधार मामले को देखता है. फिलहाल वह विभाग में लाइन मैन के पद पर कार्यरत है, लेकिन प्रभार में वह लेखापाल सह सहायक का काम भी देखता है.

Also Read: झारखंड में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मिसिर बेसरा समेत कई का आत्मसमर्पण अभी बाकी

Previous article Saran News : तरैया-पोखरेड़ा रोड पर पुलिस का छापा, 1330 लीटर देसी शराब स्प्रिट बरामद
Next article Drishyam 2 में क्यों हुई थी अक्षय खन्ना की कास्टिंग, निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया खुलासा
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel