[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा तिलैया से अपह्रत बालक 24 घंटे में बरामद, तीन गिरफ्तार

तिलैया से अपह्रत बालक 24 घंटे में बरामद, तीन गिरफ्तार

0
तिलैया से अपह्रत बालक 24 घंटे में बरामद, तीन गिरफ्तार

: साली से शादी करने का दबाव बनाने के लिए बहनोई ने ही किया अपहरण कोडरमा बाजार . तिलैया थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले 14 वर्षीय बच्चे चंदन कुमार के अपहरण के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया है. यही नहीं, पुलिस ने इस अपहरण कांड को अंजाम देने वाले बच्चे के अपने बहनोई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सूरज यादव (पिता रामेश्वर यादव, निवासी कुरमीडीह, थाना जयनगर), पिंटू कुमार (पिता गुरु चौघरी, निवासी घरहरा, थाना मोहनपुर, गया ) व संतोष कुमार सिन्हा (पिता अलखदेव प्रसाद सिन्हा, निवासी मोरियावां तिलैया) शामिल हैं. पूछताछ में अपहरण की जो वजह सामने आयी है वह हैरान करने वाली है. मुख्य आरोपी के अनुसार, वह अपनी पत्नी के रहते साली से शादी करना चाहता था. साली से शादी का दबाव ससुराल परिवार वालों पर बनाने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर साले का अपहरण कर लिया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बताया कि 29 अप्रैल को तिलैया थाना में वीणा देवी (पिता स्व नंदकिशोर यादव, निवासी वार्ड नंबर 24 शीतला माता मंदिर के पास) ने आवेदन देकर सूचित किया कि उसका 14 वर्षीय भाई चंदन कुमार प्रतिदिन की तहर बेलाटांड़ विद्यालय गया था, पर विद्यालय से छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटा. आवेदन के आधार पर तिलैया थाना में मामला दर्ज किया गया. बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति सूरज यादव (जो अपहृत बच्चे का रिश्ते में बहनोई लगता है) को पकड़ा. पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसने साली से अपनी शादी कराने के लिए दबाव बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है. उसने अपने साथी पिंटू कुमार के सहयोग से बच्चे का अपहरण किया. इसके बाद बच्चे को संतोष कुमार सिन्हा के मोरियावां स्थित घर में बंद करके रखा है, जिसकी निगरानी पिंटू कुमार व संतोष सिन्हा कर रहे हैं. पुलिस ने इसके बाद संतोष कुमार सिन्हा के घर पर छापामारी की और अपहृत बच्चे को बरामद करते हुए संतोष सिन्हा व पिंटू कुमार को पकड़ा. एसपी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में यह पता चला है कि अगर दबाव बनाने के बाद भी परिवार वाले नहीं मानते, तो बच्चे की हत्या भी कर दी जाती. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा अवर निरीक्षक महादेव पांडेय व अन्य शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel