[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा : अश्लील वीडियो बना युवती का करता रहा शोषण, आरोपी फरार

कोडरमा : अश्लील वीडियो बना युवती का करता रहा शोषण, आरोपी फरार

0
कोडरमा : अश्लील वीडियो बना युवती का करता रहा शोषण, आरोपी फरार

कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर निवासी 25 वर्षीया एक युवती का अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर भंडरवा का युवक लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा़ गत दिन उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को तिलैया बुलाया और यहां से टेलर ट्रक पर लगातार आठ दिनों तक दुष्कर्म किया़ जब लड़की विरोध करने लगी, तो आरोपी युवक उसे जमशेदपुर लाकर बस बैठा फरार हो गया़ अपने साथ हो रहे शोषण की शिकायत लेकर पीड़िता चार दिनों से थाना का चक्कर काट रही है. आरोप है कि न तो एफआइआर दर्ज किया गया है और न ही कोई ठोस कार्रवाई हो रही है.

आरोपी फरार है़ परेशान पीड़िता व उसके परिजन शुक्रवार को आपबीती सुनाने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे़ पीड़िता ने दिये आवेदन में कहा है कि भंडरवा निवासी 35 वर्षीय मो समशेर (पिता मो ताहिर) दो वर्ष पूर्व से हमेशा मुझसे मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था़ समशेर के साथ मेरे घर के बगल का एक आदमी काम करता था. इसी कारण से हमारी जान-पहचान मो समशेर से हुई थी़ एक वर्ष पूर्व मो समशेर मेरे घर पर आया़ उस समय मैं घर पर अकेली थी़ इसी का फायदा उठाते हुए समशेर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और मेरा गंदा वीडियो भी बना लिया़ समशेर ने धमकी दी कि हल्ला करोगी, तो तुम्हारा यह वीडियो वायरल कर देंगे़ इस कारण मैं डर गयी. इस घटना के बाद समशेर मेरा वीडियो वायरल करने का भय दिखा कर मेरे साथ हमेशा दुष्कर्म करने लगा.

Also Read: कोडरमा डीसी का अधिकारियों को निर्देश- अवैध खनन व परिवहन को लेकर करें सख्त कार्रवाई

वह हमेशा मेरा वीडियो बना लेता था तथा धमकी देकर मुझे कहने लगा कि मुझे तुम्हारा न्यूड वीडियो बनाने दो, नहीं तो मैं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा़ इसी डर से मैं कुछ नहीं बोलती थी़ समशेर ने मेरा न्यूड वीडियो भी बना लिया़ इसी दौरान शादी के लिए मेरे माता-पिता मेरे लिए लड़का खोजने का प्रयास करने लगे, तो मो समशेर ने मुझे धमकी की कि अगर कहीं दूसरी जगह शादी करोगी, तो तुम्हारा सारा वीडियो मैं वायरल कर दूंगा़ गत 16 दिसतंबर को दोपहर दो बजे मुझे फोन कर समशेर ने महाराणा प्रताप चौक तिलैया के पास बुलाया. मैं डर की वजह से वहां चली गयी, तो आरोपी ने मुझे टेलर गाड़ी में बैठा लिया़ इसके बाद मुझे जबरन ओड़िशा के बड़बील ले गया़. मैंने विरोध किया ,तो उसने धमकी दी कि मैं जैसा कह रहा हूं वैसा करो, नहीं तो तुम्हें जान मार कर फेंक देंगे.

समशेर ने 16 से 23 दिसंबर तक मेरे साथ ट्रेलर ट्रक में ही कई बार दुष्कर्म किया़ मैं रोने लगी, तो 23 दिसंबर की रात मुझे जमशेदपुर लाकर बस बैठा दिया़ तब मैं कोडरमा आयी. पीड़िता ने एसपी को दिये आवेदन में यह कहा है कि मैंने 25 दिसंबर को कोडरमा थाना में आवेदन दिया़, तब से कोडरमा थाना का चक्कर लगा रही हूं, पर अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है़ पुलिस हर दिन समय बढ़ा रही है़ इधर, कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है़ लड़की पहले आरोपी युवक को यहां बुलवाने की बात करती रही़ अब लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है़ आगे की कार्रवाई होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel