एकादशी उद्यापन यज्ञ को लेकर कलश यात्रा

कलश यात्रा में शामिल लोग उत्तर वाहिनी नदी बराकर के तट पर पहुंचे

By DEEPESH KUMAR | February 10, 2026 10:50 PM

जयनगर . धरौंजा पंचायत के महुआगढ़ निवासी बंशीधर यादव एवं उनकी धर्मपत्नी तथा घुरमुंडा निवासी बैजनाथ पांडेय एवं महेश्वर पांडेय द्वारा एकादशी यज्ञ उद्यापन पर कलश यात्रा निकाली गयी. इसका उदघाटन जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने किया. कलश यात्रा में शामिल लोग उत्तर वाहिनी नदी बराकर के तट पर पहुंचे, जहां आचार्य बालमुकुंद पांडेय, आचार्य मदन मोहन पांडेय ने कलशों में जल भराया. यहां से कलश लेकर सभी यज्ञ मंडप पहुंचें, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. मौके पर पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया इंदु देवी, पूर्व मुखिया अजय कुमार, उप मुखिया शिवशंकर यादव, नेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक मुश्ताक खान, रामदेव प्रसाद यादव, शिक्षक लक्ष्मण यादव, नीलकंठ वर्णवाल, राम लखन यादव, महेश रजक, मनोज चौधरी, धनेश्वर यादव, उस्मान खान, शिक्षक रामकिशन यादव, अर्जुन यादव, रामचंद्र राणा, अनिल सिन्हा, तुलसी यादव, दीपक यादव, पिंटू यादव आदि मौजूद थे.