[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा झारखंड पब्लिक व संस्कार इंटरनेशनल ने फाइनल में

झारखंड पब्लिक व संस्कार इंटरनेशनल ने फाइनल में

0
झारखंड पब्लिक व संस्कार इंटरनेशनल ने फाइनल में

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में माॅडर्न पब्लिक स्कूल और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया. संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल को 108 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन बनाये. इसमें सत्यम ने 45 रन, मयंक ने 33 रन, रंजन ने 23 रन और अभिजीत ने 21 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से सौरव कुमार और सौरव ने दो-दो विकेट, हमजा समीर और कुमार अनुराग ने एक-एक विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम 15 ओवर में 72 रन पर सिमट गयी. मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से शिव ने 26 रन, हमजा समीर ने 17 रन और राहुल ने 14 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए संस्कार इंटरनेशनल स्कूल की ओर से रंजन ने चार विकेट आदर्श कुमार ने दो विकेट आदर्श यादव ने एक और रतन ने एक विकेट लिये. बेहतर खेल के लिए रंजन कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मैच में अंपायर बसंत कुमार और अजय राणा तथा स्कोरर सत्यम थे. दूसरा मैच सीएच हाई स्कूल मैदान में झारखंड पब्लिक स्कूल और ग्रिजली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया. झारखंड पब्लिक स्कूल ने ग्रिजली पब्लिक स्कूल को 184 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की. पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर झारखंड पब्लिक स्कूल ने 247 रन बनाये. इसमें प्रिंस ने 121 रन, अमित ने 27 रन, शुभम ने 31 रन और राजीव ने 18 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए ग्रिजली पब्लिक स्कूल की ओर से आदर्श और मधुसूदन ने दो-दो विकेट लिये. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी ग्रिजली पब्लिक स्कूल की टीम 14 ओवर में 63 रन पर सिमट गयी. इसमें आदर्श ने 34 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए झारखंड पब्लिक स्कूल की ओर से शुभम ने पांच विकेट, अयान ने दो विकेट और प्रिंस तथा अमित ने एक-एक विकेट लिये. बेहतर खेल के लिए शुभम कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मैच में अंपायर साहिल और सौंर्य थे. मौके पर केडीसीए से अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, कृष्णा बरहपुरिया, विनोद विश्वकर्मा, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, सोनू खान, धर्मेंद्र कौशिक, विशाल प्रसाद, अभिराज गौतम, रोटरी के प्रेसिडेंट संतोष सिन्हा, सचिव संदीप सिन्हा, अजय अग्रवाल, आशीष खेतान, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के मनोज सिंह, सुशांत वर्मा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पवन कुमार, झारखंड पब्लिक स्कूल के राजू रंजन सिन्हा, ग्रिजली पब्लिक स्कूल के अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel