[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा Jharkhand News| तिलैया में भ्रूण जांच का गोरखधंधा, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ 1 गिरफ्तार

Jharkhand News| तिलैया में भ्रूण जांच का गोरखधंधा, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ 1 गिरफ्तार

0
Jharkhand News| तिलैया में भ्रूण जांच का गोरखधंधा, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ 1 गिरफ्तार

Jharkhand News|कोडरमा, विकास कुमार : कोडरमा जिले के मुख्य शहर झुमरीतिलैया में भ्रूण जांच के गोरखधंधा संचालित का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार (18 फरवरी) को शहर के विशुनपुर रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप व मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार यादव (36), पिता राजू यादव, निवासी विशुनपुर रोड तिलैया के रूप में हुई है. इसके पास से 14 बैंकों के चेकबुक भी बरामद हुए हैं. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. इसके बाद इस मामले में कई और खुलासे होने का अनुमान है.

विशुनपुर रोड के एक मकान से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, कोडरमा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि विशुनपुर रोड स्थित एक मकान में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन की मदद से लिंग परीक्षण किया जाता है. इससे भ्रूण की भी जांच भी की जाती है. सूचना पर एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में टीम ने रविवार को छापेमारी की.

Also Read : कोडरमा : तिलैया के 2 होटल में पुलिस ने की छापेमारी, 5 जोड़े धराये

इस तरह खोला गया मकान का गेट

टीम पवन यादव के आवास पर पहुंची, तो अंदर से मकान का गेट बंद था. काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुला, तो एक पुलिसकर्मी किसी तरह अंदर गया और मुख्य गेट को खोला. इसके बाद अधिकारी अंदर गए.

Koderma Ultrasound1
Jharkhand news| तिलैया में भ्रूण जांच का गोरखधंधा, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ 1 गिरफ्तार 3

टीम में शामिल थे ये अधिकारी

टीम में शामिल एसडीओ के अलावा सीएस डॉ अनिल कुमार, कोडरमा सीओ कमल किशोर सिंह, सदर अस्पताल के डॉक्टर मनोज कुमार, डीडीएम पवन कुमार, एसआई क्लेमेंट लिंडा व अन्य ने सूचना के आधार पर मकान के अंदर काफी देर तक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन की खोज की, लेकिन मशीन नहीं मिली. बाद में मशीन मिली और उसे जब्त कर लिया गया.

Also Read : कोडरमा में ठगी करने के वाले 6 लोग गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

सीढ़ी के ऊपर मिली मशीन, पानी टंकी में प्रोब

बताया जाता है कि टीम के सदस्य जब सीढ़ियों से छत पर जाने लगे, तो सीढ़ी के ऊपर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन फेंकी मिली. टीम ने जांच में इस्तेमाल होने वाले प्रोब को पानी टंकी के अंदर से बरामद किया. इसके अलावा एक लैपटॉप, मोबाइल फोन व अलग-अलग बैंकों के चेकबुक भी बरामद हुए. इतना ही नहीं, यह भी पता चला है कि जब तक पुलिस और प्रशासन की टीम अंदर दाखिल हुई, आरोपी ने काफी हद तक साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया.

मशीन की जांच व मोबाइल के कॉल डिटेल्स से खुलेंगे कई राज

आरोपी के यहां से बरामद अल्ट्रासाउंड मशीन व उसके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स की विस्तृत जांच से कई राज खुल सकते हैं. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी कब से इस गोरखधंधा में लिप्त था. किन-किन लोगों ने उसकी मदद की.

घर पर अल्ट्रासाउंड मशीन रखकर जांच करना ही अवैध है. भ्रूण जांच की शिकायत मिलने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें पोर्टेबल मशीन, लैपटॉप, मोबाइल व विभिन्न चेक बुक बरामद हुए हैं. पकड़े गए पवन यादव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. आरोपी के विरुद्व नियमानुसार कार्रवाई होगी.

डॉ अनिल कुमार, सिविल सर्जन, कोडरमा
चार-पांच साल से चल रहा था गोरखधंधा

बताया जाता है कि आरोपी पवन कुछ वर्ष पूर्व शहर में संचालित संस्थान में अल्ट्रासाउंड करने का काम करता था. उक्त अल्ट्रासाउंड के बंद होने के बाद उसने यह गोरखधंधा शुरू किया. करीब चार-पांच वर्षों से वह इस काम में लिप्त था.

गाड़ी रख जांच की दी जाती थी सर्विस, लिए जाते थे हजारों

जानकारी यह भी सामने आई है कि कोडरमा व आसपास के क्षेत्र में पोर्टेबल अल्ट्रासांड मशीन के सहारे भ्रूण जांच का यह खेल लंबे समय से चल रहा था. पोर्टेबल मशीन को मारुति कार व अन्य वाहन में रखकर अन्यत्र ले जाते थे और दूर जाकर भ्रूण परीक्षण किया जाता था. बदले में हजारों रुपए लेता था.

सामान्य रूप से जांच की सुविधा देने के लिए 4,000 रुपए या इससे अधिक भी लिए जाते थे. पोर्टेबल मशीन से भ्रूण की जांच की सूचना पर एक वर्ष पहले भी जिला प्रशासन ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी. उस समय कोई पकड़ में नहीं आया था.

Previous article बिहार के गया में पांच लाख के नकली नोट बरामद, प्रिंट मशीन के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
Next article Google ने पेश किया Android 15 का डेवलपर प्रीव्यू, इन डिवाइसेज को मिलेगा सबसे पहले अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel