[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा झामुमो ने एक और बागी नेता पर की कार्रवाई, पूर्व विधायक जेपी वर्मा पार्टी से निलंबित

झामुमो ने एक और बागी नेता पर की कार्रवाई, पूर्व विधायक जेपी वर्मा पार्टी से निलंबित

0
झामुमो ने एक और बागी नेता पर की कार्रवाई, पूर्व विधायक जेपी वर्मा पार्टी से निलंबित

झामुमो ने बसंत लौंगा और चमरा लिंडा पर कार्रवाई करने के बाद अब गांडेय के पूर्व विधायक जेपी वर्मा पर कार्रवाई की है. पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है. गौरतलब है कि जेपी वर्मा ने टिकट नहीं मिलने पर कोडरमा से पर्चा दाखिल किया है. कोडरमा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विधायक विनोद सिंह चुनावी मैदान में हैं

झामुमो ने जारी की अधिसूचना

झामुमो ने जेपी वर्मा के ऊपर की गयी कार्रवाई को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. जिसमें उन पर कोडरमा लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर गठबंधन धर्म के विपरीत काम करने की बात कही गयी है. ये कार्रवाई पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार हुई है. इसके अलावा झामुमो ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी मुक्त कर दिया है. बता दें कि जय प्रकाश वर्मा ने साल 2022 में अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ली थी. इससे पहले वह भाजपा की टिकट पर गांडेय से विधायक बने थे.

बसंत लौंगा और चमरा लिंडा पर हो चुकी है कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले झामुमो ने कोलेबिरा के पूर्व विधायक बसंत लौंगा और बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चमरा लिंडा पर कार्रवाई कर चुका है. एक ओर बसंत लौंगा को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है. तो वहीं दूसरी तरफ बिशुनपुर के वर्तमान विधायक चमरा लिंडा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है. बसंत लौंगा बागी होकर खूंटी लोकसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं तो चमरा लिंडा लोहरदगा लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

Also Read: लोहरदगा लोकसभा से BJP प्रत्याशी समीर उरांव व विधायक चमरा लिंडा ने दाखिल किया नामांकन, अब तक 10 लोगों ने भरा पर्चा

झामुमो के कई नेता हो चुके हैं बागी

बता दें कि झामुमो के कई नेता पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. हाल ही में राजमहल सीट से लोबिन हेंब्रम ने नामांकन दाखिल किया है. जबकि खूंटी सीट से बसंत लौंगा, लोहरदगा से चमरा लिंडा मैदान में हैं.

Previous article Saptahik Mesh Rashifal 12 to 18 May 2024: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानें
Next article PM Modi Chatra Rally: पीएम मोदी बोले, चतरा से कालीचरण सिंह व हजारीबाग से मनीष जायसवाल को विजयी बनाएं
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel