[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा 13 जनवरी से 31 मार्च तक कोडरमा से राजगीर तक चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

13 जनवरी से 31 मार्च तक कोडरमा से राजगीर तक चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

0
13 जनवरी से 31 मार्च तक कोडरमा से राजगीर तक चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

झुमरीतिलैया. दानापुर से राजगीर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन तक किया गया है. यह ट्रेन अब 03322 बनकर राजगीर से झारखंड के कोडरमा तक आयेगी. इस ट्रेन को विस्तारित करने के बाद अब राजगीर सीधे रूप से झारखंड से जुड़ जायेगा. अभी तक एक भी ट्रेन राजगीर से झारखंड के लिए नहीं चल रही थी. राजगीर से यह ट्रेन कोडरमा के लिए 10:55 मिनट पर खुलेगी, जो 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी और तीन बजे कोडरमा से खुलकर 5:50 पर राजगीर पहुंचेगी. फिर राजगीर से राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनकर दानापुर के लिए छह बजे दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी. राजगीर स्टेशन प्रबंधक सीइसी ने बताया कि राजगीर से 10:55 पर स्पेशल ट्रेन बनकर यह ट्रेन कोडरमा के लिए प्रस्थान करेगी जो 11: 15 बजे नाटेशर जंक्शन, 12 बजे तिलैया, 1:08 पर पहाड़पुर स्टेशन, 1:17 पर गुरपा स्टेशन, 1:40 गुझंडी स्टेशन और 2:15 कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी. पुन: यह गाड़ी वापसी में 03321 बनाकर 3:00 कोडरमा से रांची के लिए प्रस्थान करेगी. इस दौरान यह ट्रेन वापसी में 3:8 मिनट पर गुझंडी स्टेशन, 3:30 बजे गुरपा, 3:40 बजे पहाड़पुर, 4:55 बजे तिलैया रेलवे स्टेशन, 5:30 नाटेशर जंक्शन और 5:50 बजे राजगीर पहुंचेगी. पुन: यहां ट्रेन राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस 13233 बनकर 6 बजे संध्या को दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि 9:15 पर दानापुर पहुंचेगी. इस ट्रेन को 31 मार्च तक के लिए प्रायोगिक तौर पर दानापुर डिवीजन द्वारा चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel