अपार आइडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश
शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
By DEEPESH KUMAR |
May 21, 2026 9:21 PM
कोडरमा बाजार. डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. इस निमित बुलायी गयी बैठक में डीसी श्री गुप्ता ने समग्र शिक्षा योजना, एमडीएम के अलावा शिक्षा विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. कहा कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करें. उन्होंने छात्र-छात्राओं का अपार आइडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि स्कूलों में हेल्थ कैंप आयोजित कर नियमित रूप से छात्र छात्राओं का हेल्थ चेकअप कराना सुनिश्चित करें. मौके पर डीडीसी रवि जैन, डीइओ अविनाश राम, डीएसई अजय कुमार, प्रखंडों के बीइइओ, बीपीओ आदि मौजूद थे़
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
