[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा उपायुक्त ने नामांकन कार्यालयों का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने नामांकन कार्यालयों का किया निरीक्षण

0
उपायुक्त ने नामांकन कार्यालयों का किया निरीक्षण

नाम निर्देशन और नामांकन प्रपत्र क्रय स्थलों का लिया जायजा

प्रतिनिधि कोडरमा बाजार. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने नगर निकाय चुनाव के लेकर नामांकन के पहले दिन कोडरमा प्रखंड मुख्यालय व डोमचांच प्रखंड में बने नामांकन कार्यालयों और नाजिर रसीद क्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. डीसी ने प्रत्याशियों के लिए बनाये गये नामांकन कार्यालयों तथा नामांकन प्रपत्रों के क्रय के लिए बनाए गए स्थलों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने निर्वाची पदाधिकारियों और कर्मियों को नाम निर्देशन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुचारू रुप से संचालित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी निर्वाची पदाधिकारियों, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों और सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांकन से संबंधित व्यवस्थाएं सुदृढ रखें ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, डीसी ने विभिन्न स्थलों पर साइनेज लगाने के साथ साथ जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया. वहीं विधि व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने आदि का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, डीईओ अविनाश राम, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel