इनरव्हील क्लब ने असहायों को पहुंचायी मदद

इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से फैमिली एंड कम्युनिटी वेलफेयर के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By ANUJ SINGH | November 3, 2025 7:38 PM

कोडरमा. इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से फैमिली एंड कम्युनिटी वेलफेयर के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत क्लब की सदस्य कोडरमा स्थित जीवोदय आश्रम पहुंचीं. यहां मानसिक रूप से अस्वस्थ, असहाय और परित्यक्त महिलाओं के बीच स्नेह, संवेदना और मानवीयता का संदेश फैलाया. क्लब की सदस्याें ने वहां की महिलाओं से हालचाल जाना. उनके बीच साबुन, डिटर्जेंट, नारियल तेल, कपड़े, अनाज, फल और मिठाइयों का वितरण किया गया. क्लब अध्यक्ष ज्योति झा ने कहा कि असहाय महिलाओं की देखभाल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है. मौके पर मुक्ता बरहपुरिया, सरिता विजय, अर्चना बर्मन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है