[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा प्रशिक्षण में फॉलो-अप दल की भूमिका की दी गयी जानकारी

प्रशिक्षण में फॉलो-अप दल की भूमिका की दी गयी जानकारी

0
प्रशिक्षण में फॉलो-अप दल की भूमिका की दी गयी जानकारी

रैपिड रिस्पांस टीम व पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण दल के लिए प्रशिक्षण कोडरमा. एमडीए-आइडीए की जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम तथा पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार व जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान विशेष रूप से फॉलो-अप दल की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी, ताकि राहत कार्यों के पश्चात स्थिति की सटीक एवं निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके. डब्ल्यूएचओ-एनटीडी के डॉ दीपांजन राय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डेटा रिपोर्टिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग तथा आधुनिक मेडिकल किट्स के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही फील्ड विजिट के उपरांत मरीजों एवं प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कहा कि एमडीए-आइडीए दवा सेवन के दौरान किसी भी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति में रैपिड रिस्पांस टीम हमारी पहली ढाल होती है. यह प्रशिक्षण कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ायेगा. मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी मिश्रा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमन कुमार, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ विकास चौधरी (आइडीएसपी), जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक (सहिया) पंकज कुमार, जिला वीबीडी सलाहकार कृष्ण कांत मणि, जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री सहित दीपेश कुमार, शंभु कुमार, ललन कुमार राणा, अविनाश आनंद, प्रमोद कुमार मधुकर आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel