[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा बैंक खाते से तीन लाख नौ हजार की अवैध निकासी, शिकायत

बैंक खाते से तीन लाख नौ हजार की अवैध निकासी, शिकायत

0
बैंक खाते से तीन लाख नौ हजार की अवैध निकासी, शिकायत

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर आश्रम रोड निवासी मुकेश कुमार के बैंक खाते से लाखों रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. घटना को साइबर अपराधियों ने अंजाम दिया है या फिर कोई और बात है इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है. बैंक खाता से अवैध निकासी की शिकायत मुकेश ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि मुकेश का खाता चंदवारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है. उन्होंने बुधवार को एटीएम कार्ड के जरिए पांच हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद उनके बैंक खाता से 3 लाख 9 हज़ार 498 रुपये की निकासी हो गयी. जैसे ही इसकी जानकारी उन्हें मिली उन्होंने बैंक के साथ ही पुलिस को सूचित किया. आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि साइबर ठगी के जरिए उनके खाते से पैसे की निकासी की गयी है. घटना बुधवार की सुबह 10 से 12 बजे के बीच की है. इधर, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बैंक खाता से अवैध निकासी की शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel