दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

थाना पुलिस ने गत दिनों दहेज के लिए विवाहिता की हुई हत्या के मामले में बुधवार को आरोपी पति इसराइल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

By Prabhat Khabar News Desk | June 18, 2020 12:40 AM

डोमचांच : थाना पुलिस ने गत दिनों दहेज के लिए विवाहिता की हुई हत्या के मामले में बुधवार को आरोपी पति इसराइल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि पारहो पंचायत स्थित नावाडीह निवासी 20 वर्षीय रूखसार परवीन का शव गत दिनों फंदे से लटकता मिला था.

इस घटना को लेकर मृतका की मां रूखसाना खातून (राजधनवार थाना क्षेत्र गिरिडीह) ने आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाया था.

पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 64/20 दर्ज किया था. दर्ज मामले में पति इसराइल अंसारी के अलावा सास, ससुर व अन्य को भी आरोपी बनाया गया है.

Posted by : Pritish Sahay