[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा आलू लदे वैन से भारी मात्रा में शराब जब्त, तस्कर फरार

आलू लदे वैन से भारी मात्रा में शराब जब्त, तस्कर फरार

0
आलू लदे वैन से भारी मात्रा में शराब जब्त, तस्कर फरार

कार्रवाई. पुलिस ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास चलाया वाहन जांच अभियान डोमचांच. पुलिस ने भारी मात्रा में शराब लोड एक पिकअप वैन को जब्त किया है. वाहन पर आलू की आड़ में शराब लोड कर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से वाहन को जब्त किया. हालांकि, शराब तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस के अनुसार, एसपी अनुदीप सिंह को बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे सूचना मिली कि डोमचांच थाना अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य सडक के रास्ते एक पिकअप वैन से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जाने वाली है. सूचना पर थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी के नेतृत्व में नीरू पहाड़ी के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही एक पिकअप वैन का चालक पुलिस बल को देखकर दूर में ही रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे वाहन को खड़ा कर भाग गया. पुलिस ने वाहन (जेएच10सीटी-2907) की जांच की, तो आलू के बोरों के बीच में छिपा कर रखा विभिन्न कंपनियों एवं विभिन्न मात्रा का 1258 बोतल कुल 261.9 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उक्त शराब की आपूर्ति कहां से की गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा अवर निरीक्षक प्रतीत टोपनो व अन्य शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel