[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा पहुंचे जीएससीए सचिव सौरभ तिवारी, सुनी समस्याएं

कोडरमा पहुंचे जीएससीए सचिव सौरभ तिवारी, सुनी समस्याएं

0
कोडरमा पहुंचे जीएससीए सचिव सौरभ तिवारी, सुनी समस्याएं

क्रिकेट में सुधार और शीघ्र चुनाव का दिया भरोसा कोडरमा. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व झारखंड क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी मंगलवार को कोडरमा पहुंचे. यहां चंदवारा के उरवां मोड़ के समीप स्थानीय पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया. बाद में सौरभ तिवारी के समक्ष कोडरमा जिला क्रिकेट में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर खिलाड़ियों ने खुलकर अपनी बात रखी. बिना वार्षिक आम सभा के सदस्यों को हटाने और जोड़ने जैसे मुद्दों पर नाराजगी जतायी गयी. खिलाड़ियों ने बताया कि अब तक जिला क्रिकेट संघ का चुनाव नहीं होना भी एक बड़ी समस्या है. सौरभ तिवारी ने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द चुनाव कराया जायेगा और यह चुनाव कोडरमा के लोगों की भावना के अनुरूप होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों की हर समस्या को गंभीरता से सुना गया है और उनका समाधान शीघ्र किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वही टीम आगे आये, जो प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर सके और क्रिकेट के स्तर को ऊंचा उठा सके़ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए नये प्रयासों और अवसरों के द्वार खुलने की भी उम्मीद जतायी गयी. वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान सौरभ तिवारी ने बताया कि रांची में कुछ मैदानों का चयन किया गया है, जिन्हें तीन से चार महीने के भीतर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में क्रिकेट का तेजी से विकास हो रहा है. सौरभ ने कहा कि अच्छे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर में अवसर मिलेगा और झारखंड क्रिकेट संघ उन्हें हर संभव सहयोग देगा, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel