[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा पीड़ितों को मुआवजा राशि जल्द दें : डीसी

पीड़ितों को मुआवजा राशि जल्द दें : डीसी

0
पीड़ितों को मुआवजा राशि जल्द दें : डीसी

कोडरमा बाजार. डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कल्याण विभाग की बैठक हुई़ इस दौरान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिरसा आवास योजना, वन अधिकार अधिनियम, चालू वित्तीय वर्ष में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित व्यक्तियों के मुआवजे को लेकर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा हुई. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त 20 आवेदनों पर डीसी ने जल्द-से-जल्द पीड़ित व्यक्तियों को मुआवजा का भुगतान करने का निर्देश दिया़ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दें. वहीं बिरसा आवास योजना के तहत अपूर्ण योजनाओं को जल्द-से -जल्द पूर्ण करने, प्री और पोस्ट मैट्रिक की छात्रवृत्ति देने की बात कही. इस अवसर पर एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी रतिभान सिंह, सीएस डॉ अनिल कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनूप कुजूर आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel