[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा विधायक ने डोमचांच में किया योजनाओं का शिलान्यास

विधायक ने डोमचांच में किया योजनाओं का शिलान्यास

0
विधायक ने डोमचांच में किया योजनाओं का शिलान्यास

: वार्ड तीन व चार में होगा नाली निर्माण डोमचांच. विधायक डॉ नीरा यादव ने सोमवार को श्रीराम चौक के समीप कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. जिन योजनाओं का विधायक ने शिलान्यास किया, उसमें नगर विकास एवं आवास विभाग नगर पंचायत डोमचांच द्वारा वार्ड तीन व चार में नार सिंह माली के घर से मलेह पहरी पुल तक, शिवनारायण मेहता के घर से मलेह पहरी पुल तक, इमामबाड़ा से श्रीराम चौक तक नाली निर्माण शामिल है. इस दौरान विधायक डॉ. नीरा ने कहा कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे, इसलिये मैं हर गली-मोहल्ला का भ्रमण कर रही हूं. बुनियादी सुविधाएं सभी को मिले, इसके लिए प्रयासरत हूं. वहीं उन्होंने नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि झारखंड सरकार की मंशा साफ नहीं है, जिसके कारण नगर निकाय चुनाव में देरी हो रही है. चुनाव में देरी होने के कारण आज लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच को नगर क्षेत्र से बाहर करने को लेकर विधानसभा में आवाज उठायी हूं. यह क्षेत्र जंगली इलाकों से सटा हुआ है. उन्होंने लोगों द्वारा नगर पंचायत भंग करने की उठायी जा रही मांग पर कहा कि जब लोगों को नगर में टैक्स भरना पड़ रहा है और इसके बाद भी नगर की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही है, तो आवाज उठाना जायज है. मौके पर संवेदक संजीत कुमार, बिट्टू वर्णवाल, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, भाजपा नेता परमेश्वर यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष सुजीत मेहता, महेंद्र यादव,अमरदीप कुमार, कंचन सिंह, कुलदीप राम, रंजन साव, शिशिर सिंह, गणेश पांडेय, मनोज जॉनी, दीपक सिंह, मिथिलेश गोस्वामी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel