[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा जांच में अखाद्य चंपई रंग का मिला प्रयोग, कराया नष्ट

जांच में अखाद्य चंपई रंग का मिला प्रयोग, कराया नष्ट

0
जांच में अखाद्य चंपई रंग का मिला प्रयोग, कराया नष्ट

: होटलों, मिठाई व किराना दुकानों का औचक निरीक्षण

कोडरमा बाजार. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने मंगलवार को चंदवारा प्रखंड के चंदवारा और उरवां बाजार स्थित विभिन्न होटलों, मिठाई व किराना दुकानों तथा ठेला खोमचे आदि का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सोनू जनरल स्टोर से तीर ब्रांड का हल्दी पाउडर व गोकुल स्वीट्स से मसाले का नमूना संग्रहित किया गया. गोकुल स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी पाये जाने पर आर्थिक जुर्माना वसूला. साथ ही भविष्य में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी. चंदवारा बाजार स्थित एक चाट ठेला से निरीक्षण के क्रम में अखाद्य चंपई रंग पाये जाने पर तत्काल संबंधित खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी हाल में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करें. मौके पर जिला परामर्शी दिपेश कुमार ,एएसआई त्रिवेणी बास्की आदि मौजूद थे.

तंबाकू नियंत्रण टीम ने चलाया छापामारी अभियान

तंबाकू नियंत्रण टीम और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मंगलवार को चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा और उरवां में संयुक्त रूप से तंबाकू बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों दुकानों की जांच की गयी, जिसमे 16 दुकानदार तंबाकू या इससे बने अन्य उत्पादों की बिक्री करते पकड़े गये. उपरोक्त दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद, जिला परामर्शी दिपेश कुमार व पुलिस टीम मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel