[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा झुमरीतिलैया में अध्यक्ष पद के पांच और दावेदार आये सामने

झुमरीतिलैया में अध्यक्ष पद के पांच और दावेदार आये सामने

0
झुमरीतिलैया में अध्यक्ष पद के पांच और दावेदार आये सामने

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन झुमरीतिलैया. नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए पांच और दावेदारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. नामांकन प्रपत्र लेने वालों में रमेश हर्षधर, नारायण वर्णवाल, कामेश्वर महतो, विशाल भदानी व बंधन यादव शामिल हैं. इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 13 लोगों ने प्रपत्र खरीदा है. गुरुवार को आठ लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र लिया था. हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है. अध्यक्ष पद की निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कुजूर प्रखंड परिसर कोडरमा में बने कार्यालय कक्ष में दिन के 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बैठी रहीं, पर कोई प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं आया. इधर, पार्षद पद के लिए दो प्रत्याशियों ने जरूर नामांकन किया. वार्ड नंबर एक से रंजू सिन्हा व ज्योति देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार रवि के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. दूसरी ओर शहर के कुल 28 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले 68 और दावेदारों ने प्रपत्र खरीदा. प्रपत्र लेने के लिए दूसरे दिन भी प्रखंड परिसर में गहमा गहमी रही. कोडरमा नगर पंचायत : अध्यक्ष पद के लिए सात, पार्षद के 29 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र लिया कोडरमा बाजार. निकाय चुनाव को लेकर 29 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, पर नामांकन के दूसरे दिन भी नगर पंचायत कोडरमा से एक भी प्रत्याशी ने अपना नाम निर्देशन नहीं कराया. हालांकि प्रत्याशियों के इंतजार में दिन भर निर्वाची पदाधिकारी बैठे रहे. अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता ओमप्रकाश मंडल और वार्ड पार्षद के निर्वाची पदाधिकारी डीपीओ अनूप कुजूर और जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन तक एक भी प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन नहीं किया गया. दो दिनों में नामांकन भले ही नहीं हुआ है, पर नाजिर रसीद खरीदने के लिए कार्यालय में प्रत्याशियों की भीड़ देखी गयी. निर्वाची पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रपत्र का क्रय किया गया. इसमें विनय कुमार सिंह, कांति देवी, साजिद हुसैन लल्लू, परवेज आलम, सुधीर पांडेय, पवन माइकल कुजूर, राजेश कुमार सिंह शामिल हैं. वहीं वार्ड एक से सात तक के लिए पार्षद पद को लेकर 12 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन फॉर्म खरीदा गया. इसके अलावा वार्ड आठ से 15 तक के लिए 17 लोगों द्वारा नामांकन प्रपत्र खरीदा गया. डोमचांच नगर पंचायत : दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा डोमचांच. चुनाव आयोग ने भले ही नामांकन की प्रक्रिया चार फरवरी तक निर्धारित कर दी है, पर डोमचांच नगर पंचायत में पिछले दो दिनों से अलग तस्वीर दिख रही है. होल्डिंग टैक्स सहित अन्य नियम कानून का विरोध कर रहे लोगों ने सामूहिक एकता का परिचय देते हुए अब तक चुनाव से दूरी बनाये रखी है. शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन भी प्रखंड मुख्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा. एक भी दावेदार ने नामांकन प्रपत्र नहीं लिया. अध्यक्ष के अलावा 14 वार्ड से पार्षद पद के लिए अब तक एक भी नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा गया है. नामांकन के दूसरे दिन भी निर्वाची पदाधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, पर एक भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel