[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा महिला समेत पांच युवती व पांच युवक गिरफ्तार

महिला समेत पांच युवती व पांच युवक गिरफ्तार

0
महिला समेत पांच युवती व पांच युवक गिरफ्तार

कोडरमा बाजार. देहव्यापार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली़ पुलिस ने कोडरमा थाना के महज एक किलोमीटर दूर स्थित बागीटांड़ चेकनाका के समीप स्थित होटल स्पाइसी में बीते रात्रि को छापामारी कर न केवल देहव्यापार का खुलासा किया, बल्कि होटल से आपत्तिजनक अवस्था में एक महिला समेत पांच युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार करने में सफल रही़ पकड़े गये सभी आरोपी बिहार राज्य के नवादा जिले के बताए जाते हैं. कोडरमा जैसे शांत और पॉश एरिया में इस तरह की शायद यह पहली घटना है, जिससे नगरवासियों में चिंता का लहर दौड़ गया है़ मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बागीटांड़ स्थित होटल स्पाइसी में अवैध रूप से देहव्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में कोडरमा थाना प्रभारी सुजित कुमार और पुलिस टीम ने बीते रात्रि को होटल स्पाइसी में छापामारी किया़ इस दौरान एक महिला, चार युवतियों और होटल मैनेजर समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया़ वहीं मौके पर से अवैध शराब और विभिन्न प्रकार की आपत्तिजनक चीजें बरामद हुआ़ गिरफ्तार आरोपियों में होटल मैनेजर संजय कुमार पिता राजनन्दन प्रसाद रजौली, तारगिल नवादा, मुकेश कुमार पिता मुंद्रिका प्रसाद, नवादा, धर्मेंद्र कुमार, सुधीर कुमार आदि के नाम शामिल है़ वहीं अवैध देह व्यापार के धंधे में पकड़ी गई महिला और चारों युवतियां भी बिहार के नवादा जिले के विभिन्न क्षेत्रों की बतायी जाती है़ पुलिस ने घटना को लेकर कांड संख्या 200/24 में मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है़

बिहार में शराबबंदी के बाद कोडरमा बना अवैध शराब और शबाब का अड्डा

उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी के बाद सीमावर्ती जिले कोडरमा में बिहार के विभिन्न जिलों से ख़ास कर नवादा, गया आदि जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में शराब के शौकीनों का कोडरमा में आगमन हो रहा है़ ये लोग रात्रि में शराब का जम कर सेवन करने के बाद सड़क और रेलमार्ग से पुनः बिहार वापस लौट जाते हैं. शराब के ये शौकीन लोग शराब के साथ रातें रंगीन भी करते हैं. झुमरी तिलैया के कई होटलों में देर रात तक शराब परोसने का काम बेधड़क किया जाता है़ यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व बागीटांड़ के एक होटल में शराब पीने के बाद उपजे विवाद को लेकर होटल मैनेजर समेत दो युवकों को गोली मार कर हत्या कर दिया था़ ज्ञात हो कि जिस होटल स्पाइसी में देह व्यापार का धंधा करने का आरोप है वह करीब दो माह पहले ही खुला था़ इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से देहव्यापार के आरोप में पकड़े गये एक महिला समेत 4 युवतियां और होटल मैनेजर से 5 आरोपी सभी बिहार के नवादा जिले के हैं, सभी को जेल भेज दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel