[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा दुकान में आग लगी, हजारों की क्षति

दुकान में आग लगी, हजारों की क्षति

0
दुकान में आग लगी, हजारों की क्षति

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के बंधन चौक पर एक दुकान में आग लगने से दुकान जल कर नष्ट हो गया. घटना सोमवार देर रात की है. मामले को लेकर दुकान संचालक परवेज आलम ने मरकच्चो थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि दो मार्च की शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गये. तीन मार्च की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो आग लगने की जानकारी हुई. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना में उन्हें 25 हजार रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है. वहीं इस घटना में बगल में स्थित नागेश्वर पांडेय के मकान को भी आंशिक क्षति पंहुची है.

घर का छप्पर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

मरकच्चो. नावाडीह गांव में एक घर का छप्पर गिर गया. घटना में महिला समेत उसके तीन बच्चे मलबे में दब गये, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आयी. वहीं छप्पर गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया. घटना सोमवार शाम की है. जानकारी अनुसार, महिला चंपा देवी कमरे में खाना बना रही थी, उसके तीनों बच्चे अंशु कुमारी, राजवीर कुमार, ऋतिक कुमार भी वहीं पर मौजूद थे. इसी दौरान घर का छप्पर गिर गया और उक्त सभी लोग उसी मलबे में दब गये. सूचना पर लोग पहुंच गये. किसी तरह सभी को बाहर निकाला. सभी लोगों को मामूली चोटें आयी हैं. घटना में फ्रीज, बर्तन, खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान को नुकसान पहुंचा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel