मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न

नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया.

By VIKASH NATH | February 19, 2026 7:39 PM

प्रतिनिधिकोडरमा बाजार : नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षक सामान्य प्रेक्षक पंकज साव ने किया. निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक ने मतदान दल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण को गम्भीरतापूर्वक ग्रहण करने तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी बारीकियों को भलीभांति समझने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदान कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाना है. वहीं डीडीसी रवि जैन ने भी प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गम्भीरतापूर्वक सुनने और उस पर अमल करने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दल के पदाधिकारियों को पार्टी वाइज मतदान से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया. मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण के दौरान बूथों के लिए महिला शिक्षिकाओं को अलग से प्रशिक्षण दिया गया. मतदान दल के पदाधिकारियों को सभी तरह के प्रपत्रों को सही तरीके से भरने, मतपेटिका को खोलने, बंद करने व सील करने आदि की जानकारी दिया. मौके पर मास्टर ट्रेनर रामचंद्र ठाकुर, अश्विनी तिवारी, सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, राजेश्वर पांडेय, नरेश यादव आदि मौजूद थे.