सुविधाएं बढ़ी नहीं, बढ़ गया टैक्स का बोझ
डोमचांच नगर पंचायत की चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा, अध्यक्ष सहित वार्डों के उम्मीदवारों ने भी चुनाव प्रचार में तेज कर दिया है.
रंजीत/सुनील
डोमचांच
हम अपने वार्ड में विकास के कई कार्य किए है. जिसमें उज्ज्वला योजना के तहत 300 महिलाओं को जोड़ा, प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत 380 लोगों जोड़ा, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा 46 लोगों को पक्का मकान दिया. ढाब रोड से पांडेयबागी व सहदेव साव घर से लेकर शंकर साव घर तक पीसीसी पथ व नाली निर्माण, कमरुउद्दीन घर से लेकर किशोर राम के जमीन तक नाली निर्माण, सुरेंद्र पांडेय घर से लेकर ढाब रोड तक नाली व पीसीसी पथ का निर्माण किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम किया.
————आशा देवी, निवर्तमान पार्षद ———-
——————————————————-वार्ड नंबर चार में काम तो हुआ है, मगर नाली में कहीं कहीं ढक्कन नहीं लगा जिससे नालियों में कचरा जमा हो जाता है. इस वार्ड में नल जल योजना का लाभ नगर बनने के आठ वर्ष बाद भी नहीं मिला.
———-विक्की कुमार मेहता—–———————————————
इस वार्ड की स्थिति दयनीय है, नाली गंदा रहता है. सफाई का काम सप्ताह में एक बार होता है. इस वार्ड में स्ट्रीट लाईट नहीं है.———सूरज गुप्ता——-
————————————वार्ड नंबर चार में अभी कई कार्य होना है. हम लोग होल्डिंग टैक्स से परेशान है. नगर बना मगर सुविधा ने नाम पर कुछ नहीं मिली.
———पिंटू कुमार पांडेय——————————————————-
कुल मतदाता 1040 महिला 534पुरुष 506
मतदान केंद्र एकटोला ग्यारह नम्बर चौकी
ढाब रोडपांडेय बागी.
