[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध (फोटो)

कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध (फोटो)

0
कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध (फोटो)

11कोडपी13 काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते कर्मी. प्रतिनिधि सतगावां. झारखंड राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को प्रखंड के कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर काम करते हुए विरोध जताया. यह विरोध झारखंड सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए जारी नियमावली आउटसोर्सिंग मैनुअल 2025 को लेकर था. कर्मचारियों का कहना है कि इस नियमावली में पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है. कर्मचारियों की मांग है कि सरकार इसमें संशोधन करते हुए 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा और वित्त विभाग के आलोक में संविदा कर्मियों के लिए समान वेतन भुगतान करने का प्रावधान शामिल करे. इस नियमावली को सभी ने कर्मचारी विरोधी नियमावली बताया और इसके विरोध में झारखंड के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों ने एक साथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चाहे वो सफाई कर्मी हों, चाहे कम्प्यूटर ऑपरेटर, अमीन, चालक, माली, रसोइया, स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी से लेकर तकनीकी कर्मी सभी ने इस बार सरकार से अपनी मांगें मनवाने की ठान ली है. इसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तिथि भी निर्धारित कर दी गयी. इसके तहत 11 जून तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. इसके पश्चात संध्या 6 बजे जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला जाएगा. 12 जून को जिला मुख्यालय (समाहरणालय) के समक्ष धरना-प्रदर्शन व 15 जून को रांची में एकदिवसीय राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन करेंगे. विरोध में राजकिशोर प्रसाद, विनय कुमार, दिनेश कुमार, रनका देवी, रविंद्र पाण्डेय, विक्की पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, रोहित कुमार, पूजा कुमारी, अंकिता कुमारी, राजमुखी कुमारी, अनुज कुमार, अजीत कुमार, रंजीत कुमार, शैलेन्द्र शर्मा, कौशल किशोर सिंह, विपुल कुमार, सदानंद यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel