[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा झुमरीतिलैया में अध्यक्ष पद के लिए आठ ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

झुमरीतिलैया में अध्यक्ष पद के लिए आठ ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

0
झुमरीतिलैया में अध्यक्ष पद के लिए आठ ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन एक भी नामांकन नहीं नामांकन के लिए प्रत्याशियों के इंतजार में बैठे रहे निर्वाची पदाधिकारी —————————————– प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही सरगर्मी तेज हो गयी है. हालांकि, नामांकन के पहले दिन झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष व 28 वार्ड से पार्षद पद के लिए एक भी नामांकन दर्ज नहीं हुआ, पर अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ व विभिन्न वार्ड से पार्षद पद के लिए 68 दावेदारों ने नामांकन प्रपत्र क्रय किया. नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में चहल-पहल रही. प्रखंड कार्यालय परिसर में नामांकन प्रपत्र खरीदने के लिए भीड़ दिखी. नामांकन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देेखते हुए ब्लॉक मैदान के लगभग आधे हिस्से को लोहे की बैरिकेडिंग से पूरी तरह घेर दिया गया है. नामांकन प्रपत्र बिक्री के पहले ही दिन उपायुक्त ऋतुराज स्वयं प्रखंड कार्यालय पहुंचे और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ को नियंत्रित रखते हुए प्रक्रिया को तेज किया जाए, ताकि किसी को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े. नामांकन प्रपत्र लेने के लिए बनाये गये हैं दो काउंटर कोडरमा प्रखंड कार्यालय के अंचल अधिकारी कार्यालय के समीप नामांकन प्रपत्र खरीदने के लिए दो काउंटर बनाये गये हैं. एक काउंटर पर अध्यक्ष पद के साथ-साथ वार्ड संख्या 1 से 14 तक के नामांकन प्रपत्र तो दूसरे काउंटर पर वार्ड संख्या 15 से 28 तक के प्रपत्रों की बिक्री हो रही है. इन दोनों काउंटर के माध्यम से पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 और वार्ड पार्षद पद के लिए 68 नामांकन प्रपत्र बिके. इधर, नामांकन कक्ष में अध्यक्ष पद की निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कुजुर व वार्ड एक से 14 तक के निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ मनोज कुमार रवि व 15 से 28 तक के निर्वाची पदाधिकारी सीओ रविभूषण प्रसाद सुबह 11 बजे से बैठे रहे. अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने खरीदा नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी सह एसी पूनम कुजुर ने बताया कि पहले दिन झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए तिलैया बस्ती के मनोज कुमार यादव, असना टोला के विरेंद्र यादव, इंदरवा के सुमन कुमार, अड्डी बांग्ला के राजेंद्र प्रसाद यादव, नवादा बस्ती के विरेंद्र प्रसाद वर्मा, भादोडीह की सुषमा सुमन, विशुनपुर रोड भादोडीह के राजेंद्र कुमार व गुमो बरवाडीह के दिलीप प्रसाद वर्मा ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. कोडरमा नगर पंचायत : अध्यक्ष पद के लिए दो ने खरीदा प्रपत्र कोडरमा बाजार : नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के पहले कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र से एक भी नामांकन नहीं हुआ. नगर पंचायत कोडरमा अध्यक्ष पद प्रत्याशी के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता ओमप्रकाश मंडल, वार्ड नंबर 1 से 7 तक के पार्षद प्रत्याशी के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा और वार्ड 8 से 15 तक के निर्वाची पदाधिकारी सह डीपीओ अनूप कुजूर दिन भर प्रत्याशियों के इंतजार में बैठे रहे. हालांकि, अध्यक्ष पद के दो व विभिन्न वार्ड से पार्षद पद के तीन प्रत्याशियों के द्वारा नाजिर रसीद कटवाकर प्रपत्र लिया गया. भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री मंडल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों महेश कुमार और नगीना पासवान ने नाजिर रसीद क्रय किया है. वहीं वार्ड 8 से 15 तक के निर्वाची पदाधिकारी सह डीपीओ अनूप कुजूर ने बताया कि 3 लोगों के नाजिर रसीद खरीदा है. वार्ड 1 से 7 तक के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा ने बताया कि नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा. पहले दिन नाजिर रसीद खरीदने में प्रत्याशियों को हुई परेशानी निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन नाजिर रसीद खरीदने में प्रत्याशियों को परेशानी हुई. अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए नाजिर रसीद खरीदने नगर पंचायत कोडरमा पहुंचे प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों ने बताया कि नामांकन के लिए नाजिर रसीद क्रय करने गये थे, मगर विभागीय तैयारी पूरी तरह मुकम्मल नहीं होने के कारण नाजिर रसीद समय पर नहीं मिला. दोपहर करीब 2 बजे से नाजिर रसीद की बिक्री शुरू हुई, जिसके कारण उन्हें नाजिर रसीद खरीदने में विलंब हुआ. डोमचांच नगर पंचायत : एक भी नामांकन प्रपत्र नहीं बिका डोमचांच : नगर पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन के पहले दिन प्रखंड मुख्यालय में सन्नाटा वाला आलम रहा. नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की वजह से निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी जरूर अपने कार्यालय कक्ष में सुबह 11 बजे से बैठे रहे, पर पहले दिन एक भी नामांकन प्रपत्र नहीं बिका. बता दें कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के अलावा 14 वार्ड में पार्षद पद के लिए चुनाव होना है. चुनाव को लेकर डोमचांच के चौक चौराहों पर उम्मीदवारी को लेकर चर्चा हो रही है, पर पहले दिन एक भी दावेदार ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा. डोमचांच में होल्डिंग टैक्स सहित अन्य मुद्दों को लेकर नगर पंचायत को ही भंग करने की मांग उठती रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel