[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा आतंकी हमले के विरोध में पुतला दहन, मारे गये लोगों को दी श्रद्धांजलि

आतंकी हमले के विरोध में पुतला दहन, मारे गये लोगों को दी श्रद्धांजलि

0
आतंकी हमले के विरोध में पुतला दहन, मारे गये लोगों को दी श्रद्धांजलि

झुमरीतिलैया. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कोडरमा के संयुक्त नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया़ इस दौरान हिंदू समाज के लोग, कार्यकर्ता, युवा और वरिष्ठ लोग कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित काली मंदिर परिसर में एकत्रित हुए़ वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया़ जुलूस झंडा चौक पहुंचा़, जहां लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया. इसके बाद श्रद्धांजलि सभा हुई, जहां आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है, हिंदू समाज को एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करना होगा़ विहिप के जिला मंत्री पंकज दुबे, बजरंग दल के जिला संयोजक रंजन राज और नगर मंत्री विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत की भूमि पर आतंक का कोई स्थान नहीं है़ उन्होंने कहा कि वीरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा और हम अंतिम सांस तक राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेंगे़ विरोध कार्यक्रम में विभागीय एवं प्रांतीय स्तर के अधिकारी, नगर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी वर्ग, युवा और मातृशक्ति की भागीदारी देखने को मिली़ अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर अरविंद सिंह, मनोज चंद्रवंशी, अजय वर्मा, प्रवीण चंद्रा, प्रदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अभिनव पाठक, अरविंद एकघरा, विनय सिन्हा, विनय राणा, लाल बहादुर चौधरी, सुषमा सुमन, संध्या आंचल, कुसुम साहू, विजय पांडेय, दिलीप सिंह, अजय अग्रवाल, अनूप जोशी, दीनानाथ पांडेय, सिद्धि प्रसाद, विजय राणा, पप्पू वर्णवाल, आदित्य वर्णवाल, चन्द्रशेखर जोशी, हरि पंडित, ओमप्रकाश राय, डॉ सागरमणी सेठ, कमल दारुका, श्रीकांत पांडेय, दीपक दारूका, विनोद सिन्हा, चंद्रकला वर्णवाल, सुनीता भगत, रेखा देवी, मनीषा मोदी, कुसुम साहू, ममता वर्णवाल व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel