[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कैंसर को हराकर लौटे डॉ अरुण मिश्रा ने साझा किया संघर्ष

कैंसर को हराकर लौटे डॉ अरुण मिश्रा ने साझा किया संघर्ष

0
कैंसर को हराकर लौटे डॉ अरुण मिश्रा ने साझा किया संघर्ष

झुमरीतिलैया. रोटरी क्लब कोडरमा की साप्ताहिक सभा के दौरान आयोजित स्पीकर मीटिंग में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर स्वस्थ जीवन की ओर लौटे डॉ अरुण मिश्रा ने अपने संघर्ष, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, समय पर उपचार और सकारात्मक दृष्टिकोण के बल पर कैंसर जैसी बीमारी से भी सफलतापूर्वक मुकाबला किया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने कैंसर, उसके उपचार, मानसिक मजबूती और जीवनशैली से जुड़े कई सवाल पूछे. डॉ मिश्रा ने अपने अनुभवों के आधार पर सभी सवालों के जवाब दिये. कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अजय अग्रवाल ने किया. मौके पर डॉ मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक थैंक यू कैंसर की भी चर्चा हुई, जिसमें उनके संघर्ष और बीमारी पर विजय की प्रेरक यात्रा का वर्णन है. रोटरी क्लब अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए सम्मानित किया. सभा में विभिन्न सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ और जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गयीं. कार्यकारी सचिव संजीव अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन, महेश दारूका, कुमार पुजारा, कैलाश चौधरी, सुनीता पांडेय, रितु सेठ, विकास सेठ, अमित कुमार, सुरेश सेठी, कमल सेठी, नवीन जैन, नवीन आर्य, सिमरनजीत सिंह, माला दारूका, फर्स्ट लेडी रूपा रानी, डॉ संतोष कुमार, विवेक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel