[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, स्कॉर्पियो की किस्त का पैसा न देने पर ले ली जान!

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, स्कॉर्पियो की किस्त का पैसा न देने पर ले ली जान!

0
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, स्कॉर्पियो की किस्त का पैसा न देने पर ले ली जान!
कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में दहेज हत्या के घर के सामने एकत्रित भीड़. फोटो: प्रभात खबर

डोमचाच से रंजीत बनर्जी की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो पंचायत के बरमसिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान काजल परवीन के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब दो महीने पहले मोनसीर अंसारी के साथ हुई थी. शुरुआती जानकारी में घटना को आत्महत्या बताया गया, लेकिन मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या करार दिया है. घटना के बाद मायके वालों ने बरमसिया गांव में हंगामा भी किया है. इससे पहले ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं.

दो महीने पहले हुई थी शादी

मृतका के भाई सरफराज अंसारी ने बताया कि उनकी बहन काजल परवीन की शादी 31 मार्च 2026 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ बरमसिया निवासी मोनसीर अंसारी, पिता मो मंजूर के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी. आरोप है कि इस मांग को पूरा करने के लिए मायके पक्ष ने तीन लाख रुपये भी दिए थे.

स्कॉर्पियो की किस्त के लिए बनाया जा रहा था दबाव

परिजनों का आरोप है कि तीन लाख रुपये देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ. इसके बाद स्कॉर्पियो की दूसरी किस्त भरने के लिए अतिरिक्त पैसों की मांग की जाने लगी. सरफराज अंसारी ने कहा कि जब परिवार ने और पैसे देने से इनकार कर दिया, तब उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. उन्होंने आरोप लगाया कि काजल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई.

घटना के बाद ससुराल वाले फरार

घटना की सूचना मिलने के बाद डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, घटना के बाद से मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. इससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

इसे भी पढ़ें: महिला फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा के भाई का रिम्स में होगा इलाज, परिवार मिल संजय सेठ ने दिया भरोसा

पुलिस कर रही मामले की जांच

डोमचांच थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. इधर, घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में भारी आक्रोश है. परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: गम्हरिया के बालिका गृह से दो लड़कियां गायब, पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Previous article India Canada Trade : भारत-कनाडा ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए नया मंच शुरू, बड़े समझौते की उम्मीद
Next article दानापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नासरीगंज में कट्टा के साथ एक युवक और चौधराना रोड में शराब के साथ दो धराए
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel