[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा नेहा राज हत्याकांड : डॉग स्क्वायड पहुंचा, नहीं मिला खास सुराग

नेहा राज हत्याकांड : डॉग स्क्वायड पहुंचा, नहीं मिला खास सुराग

0
नेहा राज हत्याकांड : डॉग स्क्वायड पहुंचा, नहीं मिला खास सुराग

गला रेत कर महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ पति के साथ ही कई अन्य लोगों से पुलिस कर रही है पूछताछ ———————— प्रतिनिधि कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी में गुरुवार को हुई नेहा राज की हत्या ने पूरे जिले को हिला दिया है. दिनदहाड़े घर में बच्ची के साथ अकेली महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना का खुलासा तब हुआ जब उसका छह वर्षीय पुत्र स्कूल से घर लौटा. पति शंभू राणा का कहना है कि वह कॉपी सप्लाई के काम से चौपारण गया था और मोबाइल से घटना की जानकारी मिली. नेहा राज ने आठ वर्ष पूर्व अंतरजातीय विवाह किया था. पति-पत्नी मिलकर कॉपी की फैक्ट्री चलाते थे और मिटको कॉलोनी में अपने बच्चों के साथ रहते थे. हत्या के बाद पुलिस ने हजारीबाग से डॉग स्क्वायड बुलाया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला. जांच में यह भी सामने आया कि घटनास्थल पर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था. पोछा लगाने के संकेत मिले, एक जगह जूते का निशान मिला, जबकि घर से एक लाल चाकू गायब था. पुलिस ने मौके से हेलमेट और चप्पल बरामद किए, जो घर के नहीं थे. नेहा के पिता दशरथ यादव के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. इसमें पति और ससुराल पक्ष को आरोपी बनाया गया है. पुलिस पति, फैक्ट्री कर्मियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा था. जिले में अपराधी हावी हो रहे हैं : विधायक इस घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. विधायक डॉ. नीरा यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराज़गी जतायी और कहा कि जिले में अपराधी हावी हो रहे हैं. उन्होंने हत्या, चोरी, छिनतई और साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए पुलिस प्रशासन से गंभीरता से उद्भेदन करने की मांग की. उन्होंने उच्चाधिकारियों से मिलकर जिले में सीसीटीवी लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और आधुनिक तकनीक का उपयोग करने की बात कही. लोगों का मानना है कि यह हत्या सुनियोजित तरीके से की गयी है. साक्ष्य मिटाने की कोशिश और संदिग्ध वस्तुओं की बरामदगी इस बात को और मजबूत करती है. पुलिस ने घर को बंद कर दिया है ताकि कोई अन्य साक्ष्य नष्ट न हो सके ———————— नेहा राज हत्याकांड में पुलिस की जांच चल रही है़ सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है़ कुछ लोगों से पूछताछ भी हो रही है़ उम्मीद है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जायेगा़ ——–अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ कोडरमा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel