जिले के सभी सूखे पेड़ को कटवाने का निर्देश कोडरमा बाजार. डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई़. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान डीसी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने समिति का गठन कर जिले के सभी सूखे पेड़ को कटवाने का निर्देश दिया. हाथी से ग्रामीणों के बचाव के लिए समय-समय पर संबंधित पदाधिकारियों को ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को मरकच्चो प्रखंड के ड्राई जोन की जांच करा कर सात दिनों के अंदर रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा अन्य कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिया. मौके पर डीएफओ सौमित्र शुक्ला, डीडीसी रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे़