[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा को..85 सेट होलिका किट व 10 हजार बडकुल्लों का वितरण

को..85 सेट होलिका किट व 10 हजार बडकुल्लों का वितरण

0
को..85 सेट होलिका किट व 10 हजार बडकुल्लों का वितरण

झुमरीतिलैया . मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा एवं श्री कोडरमा गौशाला समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय श्री अग्रसेन भवन में होलिका दहन के पावन अवसर पर 85 सेट होलिका किट एवं लगभग 10 हजार गोबर से निर्मित बडकुल्लों का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त संदेश देने वाला रहा. इस दौरान एक होलिका, एक नारियल, पांच ढाल, एक पान पत्ता, एक-एक चांद एवं सूरज, पांच सुपारी शामिल थे. ये सभी सामग्री 2 मार्च को होने वाले होलिका दहन में प्रयोग की जायेंगी. शाखा द्वारा पूर्व बुकिंग के आधार पर सामग्री उपलब्ध करायी गयी थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा, सचिव आकृति चौधरी, परियोजना निदेशक मीना हिसारिया, नेहा बजाज एवं गौशाला समिति के पदाधिकारी अरुण मोदी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष होलिका दहन में गोबर से निर्मित बडकुल्लों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया है, ताकि लकड़ी की अत्यधिक कटाई पर रोक लग सके और पर्यावरण संरक्षण को बल मिले. उन्होंने बताया कि इन बडकुल्लों का निर्माण श्री कोडरमा गौशाला परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया है, इससे प्राप्त आय गौशाला के विकास एवं गौसेवा कार्यों में समर्पित की जायेगी, जो अपने आप में सेवा और स्वावलंबन का सुंदर उदाहरण है. कार्यक्रम में राजस्थानी समाज के लोगों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया. परंपरा के अनुसार गत होली से इस माह तक जिन कन्याओं का विवाह हुआ है, वे 1 मार्च तक मायके पहुंचेंगी और होलिका दहन की परिक्रमा करने के पश्चात 16 दिवसीय गणगौर पूजा में सम्मिलित होंगी. उल्लेखनीय है कि नवविवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से तथा कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए गणगौर पूजा करती हैं. मौके पर शाखा की उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, शालू चौधरी, नेहा हिसारिया, श्वेता गुटगुटिया, प्रीति गुटगुटिया, रजनी अग्रवाल, नेहा जैन, रश्मि गुटगुटिया, गुंजन अग्रवाल आदि मौजूद थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel