[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा मारवाड़ी युवा मंच की बैठक में वॉकथॉन पर चर्चा

मारवाड़ी युवा मंच की बैठक में वॉकथॉन पर चर्चा

0
मारवाड़ी युवा मंच की बैठक में वॉकथॉन पर चर्चा

28कोडपी16 बैठक में मंच के लोग. प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच की बैठक आनंद बिहार सभागार के मंच के कार्यालय में हुई. सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी ने अभी तक के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. बैठक में मुख्य रूप से पांच अक्तूबर को वॉकथॉन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चर्चा हुई. कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चौक से सुबह 6 बजे करने का निर्णय लिया गया जो कि कला मंदिर ऑवर ब्रिज झंडा चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक के समीप पहुंच कर संपन्न होगी. इसमें मारवाड़ी युवा मंच के प्रेरणा शाखा भी सहभागिता निभायेगी. कार्यक्रम की सफलता के लिए एक तदर्थ कमेटी बनायी गयी. जिसमें रितेश दुग्गड, अरविंद चौधरी, प्रदीप हिसारिया, संजय ठोल्या, को परियोजना निदेशक बनाया गया एवं मंच के वरिष्ठ सदस्य संजय अग्रवाल को मार्ग निर्देशक बनाया गया. इसके अलावा मारवाड़ी क्रिकेट लीग करवाने पर सबों का ज़ोर रहा और यह तय किया गया कि मारवाड़ी समाज के लोगों के बीच क्रिकेट लीग जल्द आयोजित की जायेगी. मौके पर मंच से जुड़े नये सदस्य मिहिर खेतान, गणेशु अग्रवाल , कुशल अग्रवाल, ईशान जैन सेठी, अंकित खेतान का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष राहुल जैन, सचिव अंकित केडिया, कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष राज पचीसिया, सह सचिव अतुल खेतान, सदस्य रितेश दुग्गड, अरविंद चौधरी, प्रतीक संघई, रौनक काशलीवाल, महावीर खेतान, विकाश जैन, विपुल चौधरी शिवेश पचीसिया एवं अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel