[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त की ऑनलाइन समीक्षा बैठक

नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त की ऑनलाइन समीक्षा बैठक

0
नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त की ऑनलाइन समीक्षा बैठक

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए

कोडरमा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरपालिका (आम) निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में तीनों नगर निकायों के प्रशासकों, सेक्टर पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी प्रशासकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के साथ एक कनीय अभियंता को टैग किया जाए, ताकि मतदान केंद्रों पर आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की समय पर जांच एवं सुधार सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने तथा कमियों को अविलंब दूर कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पेयजल, शौचालय, रनिंग वॉटर, रैंप सहित दिव्यांगजनों के लिए सुगम व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने तीनों नगर निकायों में क्लस्टर व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टियों के लिए आवासन, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके. उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर वॉलिंटियर्स की पर्याप्त व्यवस्था की जाये. साथ ही मतदाताओं के लिए कतारबद्ध मार्किंग, बैठने की व्यवस्था एवं आवश्यक मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, जिससे मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. ऑनलाइन बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, झुमरी तिलैया नगर प्रशासक अंकित गुप्ता, कोडरमा नगर पंचायत व डोमचांच प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा, सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel