[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

0
बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

जयनगर. करियावां पंचायत अंतर्गत डहुआटोल के ग्रामीणों ने गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है. इसी मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन दिया है. ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीओ कोडरमा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कोडरमा व सीओ जयनगर को भी दी गयी है. ज्ञापन में पूर्व मुखिया बाला लखेंद्र पासवान, बालेश्वर रविदास, दशरथ दास, महेश रविदास, फागु दास, बचु दास सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

बंदोबस्ती अब आठ अप्रैल को

झुमरीतिलैया. नगर परिषद द्वारा अति अल्पकालीन बंदोबस्ती को लेकर पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए आवेदन एवं डाक की तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है. अब बंदोबस्ती आठ अप्रैल को होगी. बताया जाता है कि नगर परिषद द्वारा पूर्व में जारी आम सूचना के अनुसार 28 मार्च को विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती के लिए डाक की तिथि निर्धारित की गयी थी. इसमें पानी टंकी रोड से रेलवे स्टेशन होते हुए सुभाष चौक तक गुमटी-ठेला वसूली, अशोका होटल के पीछे सब्जी बाजार, विभिन्न ऑटो एवं ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड, पार्किंग स्थल एवं साप्ताहिक हाट बाजार की बंदोबस्ती शामिल थी. नये आदेश के तहत आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल कर दी गयी है, वहीं डाक की तिथि भी बढ़ाकर अब आठ अप्रैल निर्धारित की गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel