फोरलेन चौक पर पेयजल की व्यवस्था करने की मांग

उमेश यादव ने कहा है कि डीवीसी प्रबंधन को सामाजिक सरोकार सीएसआर के तहत विस्थापित प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के साथ-साथ इस चौक पर भी सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था करनी चाहिए.

By DEEPESH KUMAR | April 26, 2026 9:47 PM

जयनगर. केटीपीएस फोरलेन चौक पर इस भीषण गर्मी में पेयजलापूर्ति की सार्वजनिक व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है. यह चौक 32 गांवों को जोड़ने का काम करता है, मगर यहां पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गयी है. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता उमेश यादव ने कहा है कि डीवीसी प्रबंधन को सामाजिक सरोकार सीएसआर के तहत विस्थापित प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के साथ-साथ इस चौक पर भी सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था करनी चाहिए. इसके अलावा कई और लोगों ने चौक पर पेयजल की व्यवस्था की मांग की है, ताकि राहगीरों को परेशानी न हो. मांग करने वालों में मनोज साव, सुखदेव यादव, बुलाकी यादव, उमेश यादव पहलवान, दामोदर यादव, ललित शर्मा, अरुण यादव, मुखिया वीरेंद्र यादव, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, मकसूदन यादव, देवेंद्र यादव, दिनेश यादव, कृष्णा यादव आदि के नाम शामिल हैं.