[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा डीएवी में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनायी

डीएवी में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनायी

0
डीएवी में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनायी

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में प्रातःकालीन सभा के दौरान डीएवी संस्था के कर्णधार महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनायी गयी. प्राचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार हवन का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यार्थियों ने महात्मा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये. छात्रा आरोही ने अंग्रेजी में तथा शांभवी ने हिंदी में ग्रोवर जी के त्याग, समर्पण एवं डीएवी संस्था के प्रति उनके अमूल्य योगदानों को प्रस्तुत किया. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी को एक सच्चे कर्मयोगी के रूप में सदैव याद किया जायेगा. उन्होंने डीएवी संस्था के रूप में ऐसा पौधा रोपा, जिसकी छाया में आज पूरा डीएवी परिवार फल-फूल रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, मिथिलेश कुमारी, मुकेश कुमारी का विशेष योगदान रहा.

कैलाश राय विद्या मंदिर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वर्ग छह से ऊपर की सभी कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हुए. परीक्षा के पूर्व विद्यार्थी तनाव से मुक्त रहें. प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा एक अवसर है और इस अवसर का आनंद लेना चाहिए, केवल सपना देखकर उसे गुनगुनाते रहने से मंजिल नहीं मिलती, अपितु प्रतिदिन उसमें चिंतन रूपी खाद पानी डालना पड़ता है, तभी वह सपना रूपी पौधा समय पाकर लहलहाता है. विकसित भारत के सपना को साकार करने के लिए हमें अपने उन दायित्वों को पूरा करना होगा, जो हमें मिला है. विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे भैया बहनों के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं. मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य व दीदी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel