[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा क्रशर प्लांट चोरी कांड का खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

क्रशर प्लांट चोरी कांड का खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

0
क्रशर प्लांट चोरी कांड का खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

चंदवारा. ढाब सलोनिया स्थित क्रशर प्लांट में चोरी की हुई घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में टिंकु कुमार सोनी (पिता राजेंद्र सोनी), गोविंद स्वर्णकार (पिता सुभाष स्वर्णकार), गोविंद कसेरा (पिता रामविलास कसेरा), शंकर यादव (पिता स्व. प्रसादी यादव), रंजन शर्मा (पिता बालेश्वर शर्मा) तथा सचिन कुमार (पिता फौदी यादव) शामिल हैं. इनमें टिंकु, गोविंद स्वर्णकार और गोविंद कसेरा चंदवारा के निवासी हैं, जबकि शंकर यादव, रंजन शर्मा और सचिन कुमार थाम गांव के रहने वाले हैं. वहीं छापामारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने ईश्वर सोनी (पिता फातू सोनी) तथा उपदेश सोनी (पिता ईश्वर सोनी) को भी गिरफ्तार किया है. सभी आठ आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. चंदवारा थाना में दिया गया था आवेदन : ढाब थाम निवासी रामदेव यादव ने 15 जून को चंदवारा थाना में आवेदन देकर बताया था कि 14 जून की रात उनके घर के समीप रखे क्रशर प्लांट के सामान तथा ढाब सलोनिया स्थित प्लांट कार्यालय का दरवाजा तोड़कर इन्वर्टर, अन्य सामग्री और नकद राशि की चोरी कर ली गयी है. आवेदन के आधार पर चंदवारा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने थाम में चोरी की एक अन्य घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सभी ने क्रशर प्लांट चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप एक कबाड़ी दुकान तथा थाम स्थित एक घर के पीछे से बरामद किया गया. जांच में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में संलिप्त पाये जाने पर कबाड़ी दुकानदार गोविंद कसेरा को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने चोरी गये विभिन्न मशीनरी पार्ट्स, इन्वर्टर तथा बिना निबंधन संख्या वाला ऑटो बरामद किया है. बरामद सामान में दाता, फ्लाईव्हील, प्रेशर प्लेट, सीजल, दाता चकरी, क्रशर पिनियन, पूली, हथौड़ा, ब्रेकर पिन और इन्वर्टर शामिल हैं. थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ झड़प कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचायी, जिसके बाद चंदवारा थाना में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel