यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ रही है भीड़

यज्ञ के आचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री गोहाल हैं.

By DEEPESH KUMAR | February 7, 2026 10:13 PM

जयनगर. करियावां पंचायत अंतर्गत घंघरी में शिव महापुराण सह शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में पूजा अर्चना व यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यज्ञ के आचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री गोहाल हैं. शनिवार को दैनिक पूजन, व्यास पूजन, संध्या पहर प्रवचन, आरती व प्रसाद वितरण हुआ. आठ को दैनिक पूजन, अधिवास, कथा प्रवचन, आरती व प्रसाद वितरण, नौ को अधिवास, संध्या पहर नगर भ्रमण, कथा प्रवचन, आरती व प्रसाद वितरण, 10, 11, 12 व 13 को दैनिक पूजन, प्रवचन, आरती व प्रसाद वितरण होगा. जबकि 14 को दैनिक पूजन, सामूहिक हवन, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन, गौ भोजन, कुंवारी पूजन व महाभंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा.

समूह की कृषि दीदियों के लिए विशेष प्रशिक्षण

सतगावां. प्रखंड के खुट्टा क्लस्टर कार्यालय में शनिवार को स्वयं सहायता समूह की कृषि दीदियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रभारी तकनीकी प्रबंधक एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आइएफसी एंकर उत्तम कुमार ने कृषि दीदियों को इफको नैनो यूरिया, महानीम तथा सागा पेस्टिसाइड (सॉल्बर-20) के उपयोग तथा उसके लाभ एवं सही छिड़काव विधि बतायी. मौके पर खुट्टा क्लस्टर की दीदी मौजूद थीं.