[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा मिर्ची पाउडर छींटकर चौकीदार की बाइक ले भागे अपराधी

मिर्ची पाउडर छींटकर चौकीदार की बाइक ले भागे अपराधी

0
मिर्ची पाउडर छींटकर चौकीदार की बाइक ले भागे अपराधी

चौकीदार ने तस्करों से पकड़ा था गांजा, पुलिस को नहीं सौंप ड्यूटी पर जाने का हवाला दिया

तस्करों को था शक की बाइक में ही रखा है गांजा, इसलिए बना लिया निशाना

मरकच्चो. डोमचांच अंचल कार्यालय में कार्यरत एक चौकीदार का अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले लोगों द्वारा मोटरसाइकिल छीन कर भाग जाने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी देते हुए चौकीदार मनोज सिंह ने बताया कि रविवार की शाम इन्हें विशेष सूत्रों से पता चला कि गिरिडीह से कुछ युवक गांजा की तस्करी करने के लिए नवलशाही की ओर आ रहे हैं. इस सूचना के आलोक में उनका लोकेशन प्राप्त कर तस्करों के आने का इंतजार करने लगे. इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के कानीकेंद जंगल में दो युवकों के दोपहिया वाहन पर सवार होकर गांजा तस्करी कर नवलशाही की ओर जाने का पता चला. इसके पश्चात ये उस ओर गये, जैसे ही वे उक्त स्थल पर पहुंचे, इन्हें देखते ही दोनों युवक स्कूटी से बरियारडीह होते हुए नवलशाही की ओर भागने लगे. इस दौरान नवलशाही थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक यात्री शेड के समीप दोनों युवकों द्वारा उनके पास रखे हुए बैग को यात्री शेड में फेंक दिया गया और वे वहां से भाग निकले. इधर, मनोज ने उन तस्करों द्वारा फेंके गये बैग को उठाकर जब उसे खोला तो देखा कि उसमें गांजा के दो बड़े-बड़े पैकेट रखे हुए थे. चौकीदार का तर्क है कि महाशिवरात्रि का त्योहार होने और डोमचांच में ड्यूटी होने के कारण वे उक्त बैग को कहीं रखकर ड्यूटी के लिए डोमचांच चले गये. उन्होंने बताया कि इनका घर नवलशाही थाना क्षेत्र के ही पसियाडीह गांव में स्थित है. रविवार को ड्यूटी खत्म होने के पश्चात रात करीब 8 बजे जब वे अपनी बाइक से अपने गांव आ रहे थे, इसी दौरान उनके गांव के रास्ते में स्थित एक छोटी सी पुलिया के पास पहले ही से ही घात लगाकर उक्त दोनों युवक खड़े थे. जैसे ही ये वहां पहुंचे, दोनों युवकों ने इन्हें घेर लिया और उक्त गांजे का उनकी बाइक में लगे डिक्की में होने की आशंका के चलते इनके आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और इनका बाइक छीनकर वहां से फरार हो गए. इधर, मनोज सोमवार की सुबह उक्त युवकों से पकड़े गये गांजा को लेकर नवलशाही थाना पहुंचे और सारी आपबीती नवलशाही पुलिस को सुनाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel