क्रिकेट: डीवीसी मैथन ने केटीपीएस को हराया
डीवीसी मैथन व डीवीसी केटीपीएस के बीच मुकाबला हुआ.
By DEEPESH KUMAR |
January 30, 2026 9:51 PM
जयनगर. डीवीसी मैथन द्वारा प्रभात स्टेडियम मुगमा निरसा में आयोजित 43वीं ऑल वैली क्रिकेट टूर्नामेंट में डीवीसी मैथन व डीवीसी केटीपीएस के बीच मुकाबला हुआ. मैथन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में छह विकेट पर 118 रन बनाये. जिसमें मिखिल सक्सेना ने 47 गेंद में 56 रन बनाये, जबकि अविनाश ने 20 गेंदों में 30 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केटीपीएस की टीम ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की ठोस साझेदारी से शुरूआत की. हालांकि बाद में नियमित अंतराल से विकेट गिरने से केटीपीएस की पूरी टीम 15 ओवर में नौ विकेट पर 74 रन ही बना सकी और 44 रनों से मैच हार गयी. केटीपीएस की ओर से कप्तान अनवर हयात ने 21 गेंद में 27 रन, अनिल वर्मा ने 31 गेंदों में 23 रन बनाये. जबकि गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी लिये.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
