[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा गो सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गो सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
गो सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में गो सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. मंच के अध्यक्ष राहुल जैन, उपाध्यक्ष सह परियोजना निदेशक शुभम चौधरी, सचिव अंकित केडिया, कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, सदस्य रौनक काशलिवाल, आशीष शर्मा आदि मौजूद थे. मौके पर सभी सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से गो माता को गुड़ एवं चोकर खिलाया तथा गोशाला परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया. कार्यक्रम के दौरान गोशाला की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष चर्चा की गयी. मंच की ओर से निर्णय लिया गया कि गायों की साफ-सफाई एवं परिसर की बेहतर देखरेख के लिए शीघ्र ही स्क्रबर मशीन लगवायी जायेगी, जिससे नियमित सफाई कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और गो माताओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि गो सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है. समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मंच समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. उन्होंने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण जैसे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सेवा कार्य जारी रहेंगे. कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने और अधिक से अधिक युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का संकल्प लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel