एसपी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

इस दौरान एसपी को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया

By DEEPESH KUMAR | April 28, 2026 8:57 PM

कोडरमा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान एसपी को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया और उन्हें एक स्मरण पत्र सौंपा. एसपी से मुलाकात के बाद कोडरमा परिसदन में जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में संगठन की मजबूती और नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए आयोजित होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण सह स्वागत समारोह पर चर्चा हुई़ बैठक में पूर्व विधायक स्वर्गीय सुखदेव यादव के पुत्र हितेंद्र यादव का स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि भीषण गर्मी के बाद भी कोडरमा में 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है, इसके लिये पूरी तरह विद्युत विभाग जिम्मेदार है. अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस जल्द ही आंदोलन होगा. मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, जिला उपाध्यक्ष अनंत कुमार मेहता, अनिल यादव, दशरथ पासवान, अज्जू सिंह, जिला महासचिव मोहम्मद कासिम, प्रखंड अध्यक्ष क्यूमउद्दीन, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, अर्जुन पासवान, जमुना यादव आदि मौजूद थे.