नामांकन से पहले नो ड्यूज के लिए टैक्स जमा कर रहे दावेदार
पिछले दो दिनों में 250 से ज्यादा लोगों ने दस लाख रुपये की राशि जमा करायी है.
By DEEPESH KUMAR |
January 30, 2026 9:35 PM
झुमरीतिलैया. निकाय चुनाव के अंतर्गत अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों कल नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के बाद ही चुनाव में इंट्री हो सकती है. संभावित दावेदारों को होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, साफ-सफाई टैक्स की राशि जमा करने के बाद ही नो ड्यूज सर्टिफिकेट मिलना है, इसलिए सभी टैक्स जमा करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में भीड़ लग रही है. पिछले दो दिनों में 250 से ज्यादा लोगों ने दस लाख रुपये की राशि जमा करायी है. सीटी मैनेजर रंधीर कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों के आवेदन के बाद उनके निवास स्थल पर जाकर जांच की जा रही है. टैक्स कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन के बाद उन्हें नो ड्यूज सर्टिफिकेट दिया जा रहा है. प्रतिदिन लोगों की कतार नगर परिषद में लग रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
