[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा के डोमचांच में बच्चे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, स्थानीय लोगों में आक्रोश

कोडरमा के डोमचांच में बच्चे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, स्थानीय लोगों में आक्रोश

0
कोडरमा के डोमचांच में बच्चे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, स्थानीय लोगों में आक्रोश
डोमचांच में बच्चे की हत्या

डोमचांच से रंजीत बनर्जी की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियावर में एक 7 साल के बच्चे की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. मृतक की पहचान 7 वर्षीय आर्यन कुमार पिता पवन यादव के रूप में हुई है. 

रात में सोते समय हुआ अपहरण

मिली जानकारी के अनुसार, आर्यन मंगलवार की रात अपनी मां और बहन के साथ घर पर सोया था. इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति आया और आर्यन को उठा ले गया. इसके बाद आर्यन का कुछ पता नहीं चल रहा था. परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. सुबह में उसके लापता होने से संबंधित आवेदन पुलिस को देने की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में उसका शव पड़े होने की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की. इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया. 

पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआत में बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजने की कोशिश की, पर लोगों ने आरोपियों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग शुरू कर दी. लोगों ने पुलिस गाड़ी से बच्चे के शव को उतार दिया और वहीं पर प्रदर्शन करने लगे. लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहारी लोगों को समझाने में जुटे थे. हालांकि, पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. बच्चे के शव पर मुंह में चोट का निशान है. ऐसे में यह तो साफ हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है, पर जिस तरीके से मां के साथ सोने के दौरान उसे नकाबपोश के द्वारा उठा ले जाने की बात सामने आ रही है उससे पुलिस को संदेह हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में दो-तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. साथ ही मृतक बच्चे की मां से भी पूछताछ की जा रही है. 

परिजनों पर ही लगे गंभीर आरोप

इधर घटना की जानकारी पर पहुंचे आर्यन के नाना और मामा ने आर्यन के दादा, दादी, पिता और फूफा पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है. मामले को सम्पति विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. आरोप है कि आर्यन को पहले भी मारने की कोशिश की गई थी. 

दादा-दादी का कमरे में किया बंद, घर पर पथराव 

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. लोगों ने मृतक के दादा-दादी को घर में बंद कर दिया और पुलिस से उनके गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनके घर में पथराव भी किया गया. पथराव की घटना के बाद पुलिस हालत को नियंत्रित करने में लगी है. लोगों को शक है की कहीं न कहीं बच्चे की मौत में उसके परिजनों का ही हाथ है.

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

Previous article Samsung ने सस्ते किये अपने फ्लैगशिप फोन, 30 हजार रुपये तक का प्राइस कट
Next article MPBSE MP Board 12th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, mpbse.mponline.gov.in पर करें चेक
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel