धारा प्रवाहित तार के संपर्क में आने से भैंस की मौत
थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है
By DEEPESH KUMAR |
June 12, 2026 8:32 PM
सतगावां. अंबाबाद पंचायत स्थित खवासडीह गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाये गये धारा प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक भैंस की मौत हो गयी. इस संबंध में पीड़िता लक्षिया देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि मोहनरिया जंगल के पास 1100 वोल्ट बिजली लाइन से टोका फंसाकर जमीन पर नंगा तार बिछाया गया था, ताकि जंगली जानवरों का शिकार किया जा सके. इसी दौरान घास चर रही उनकी भैंस करंट की चपेट में आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. पीड़िता ने ब्रह्मदेव मुसहर और विजय तुरी सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग की है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
