[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन

0
भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन

कोडरमा. नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज वर्णवाल की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पार्टी की बैठक रविवार को हुई. बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान सभी ने एकजुट होकर चुनावी मैदान में पूरी ताकत से उतरने का संकल्प लिया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की. संचालन मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी ने किया. जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराना हम सभी का लक्ष्य है. दो दिन के अंदर प्रत्येक बूथ पर 25-25 कार्यकर्ताओं की समिति का गठन कर उसकी सूची नगर अध्यक्ष को उपलब्ध करायें, ताकि चुनावी अभियान को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाया जा सके. प्रत्याशी पंकज वर्णवाल ने कहा कि भाजपा ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभायेंगे. यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे. चुनाव समिति के संयोजक नीतेश चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड सरकार केवल लूट खसोट में लगी हुई है, इसलिए नगर परिषद में अगर हमारे समर्थित उम्मीदवार की जीत होगी, तो शहर का विकास होगा. बैठक में प्रकाश राम, वीरेंद्र सिंह, मानिकचंद सेठ, सुभाष मोदी, जूही दास गुप्ता, देवनारायण मोदी, चंदन चक्रवर्ती, दिनेश्वर प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, विजय राम, शशि भूषण प्रसाद, सूरज प्रताप मेहता, चंद्रशेखर जोशी, लीना देवी, हरि पंडित, पियुष सहल आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel