[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा डोमचांच में छात्र व छात्रा ने की आत्महत्या

डोमचांच में छात्र व छात्रा ने की आत्महत्या

0
डोमचांच में छात्र व छात्रा ने की आत्महत्या

दो बच्चों की मौत से सदमे में है परिजन व पड़ोसी डोमचांच. थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरियाडीह और बेहराडीह में एक छात्र व छात्रा ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान प्रियांशी कुमारी (15) के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान साहिल कुमार (17) के रूप में की गयी है. साहिल 11वीं का छात्र था, जबकि प्रियांशी मैट्रिक की परीक्षार्थी थी. दोनों ने अपने-अपने घर में फांसी लगाकर जान दी. हालांकि, दोनों ने किस कारण से आत्महत्या की है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. घटना के बारे में साहिल की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात को खाना खाने के बाद हमलोग सोने चले गये, सुबह जब साहिल को जगाने गये, तो नहीं उठा. आसपास के लोगों को बुलाया, तो उन लोगों ने भी दरवाजा खटखटाया, फिर भी नही उठा, तो दरवाजा को तोड़ा. अंदर मेरा बेटा फंदे के सहारे पंखा से लटकता मिला. उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक साहिल की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद साहिल की मां बार-बार बेहोश हो रही है. साहिल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. दूसरी घटना बेहराडीह में हुई. यहां भी सोमवार की सुबह एक छात्रा की फांसी लगाने से मौत की खबर सामने आयी. मैट्रिक परीक्षार्थी प्रियांशी कुमारी द्वारा आत्महत्या किये जाने से परिजन के साथ ही ग्रामीण भी हैरान हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी ने बताया कि दोनों के परिजनों के आवेदन पर अलग-अलग यूडी केस दर्ज किया गया है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel