[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा में डेढ़ लाख सदस्य बनायेगी भाजपा

कोडरमा में डेढ़ लाख सदस्य बनायेगी भाजपा

0
कोडरमा में डेढ़ लाख सदस्य बनायेगी भाजपा

कोडरमा. जिला भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को माहुरी धर्मशाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया़ अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व संचालन कार्यक्रम की सह संयोजक जूही दास गुप्ता ने किया़ मौके पर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. हम तीन साल पर सदस्यता अभियान चलाते हैं और सक्रिय सदस्य बनाकर बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष बनाने के बाद जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चयन होता है़ 22 जनवरी से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी़ इसमें आप सभी भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता सदस्य बने़ं कोडरमा से डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है़ प्रदेश मीडिया संयोजक अशोक बड़ाइक ने कहा कि सदस्य बनने के लिए मोबाइल पर 8800002024 पर मिस कॉल करें और भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बने़ं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा ने बताया कि मंडल में 18 व 19 को कार्यशाला आयोजित कर 22 तारीख से सभी शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करनी है़ विशिष्ट अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिला में भाजपा निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा लोगों को सदस्यता बनायेगी. यहां लगातार भाजपा ही जीती है, यह हमें विश्वास है़ बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कार्यकर्ता संगठन की पूंजी है. संगठन कार्यकर्ता द्वारा ही चलता है़ संगठन से ही विधायक और सांसद बनते हैं, इसलिए हमें सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए़ इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जयप्रकाश राम, राजकुमार यादव, जिला मंत्री सुधीर सिंह, शशि भूषण प्रसाद, सूरज प्रताप मेहता, कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी, कार्यक्रम सह संयोजक महेंद्र यादव, देवेंद्र कुमार, गौरव कुमार, संजय वर्मा, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel